सोसाइटी की लिफ्ट में छह लोग बीस मिनट फंसे रहे
नोएडा, जून 18 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सेक्टर ईटा-2 स्थित मिग्शन ट्विंस सोसाइटी की लिफ्ट में गुरुवार की शाम छह लोग करीब बीस मिनट तक अंदर फंसे रहे। दो युवकों की मदद से लोगों को बाहर निकाला गया। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ। सोसाइटी में रहने वालों लोगों के मुताबिक गुरुवार की शाम एक टावर की लिफ्ट में सवार होकर छह लोग ऊपर से नीचे की तरफ आ रहे थे। इसी बीच लिफ्ट बीच में अटक गई। अंदर फंसे लोगों ने बताया कि वह काफी देर तक मदद मांगते रहे, लेकिन किसी ने नहीं सुना। उन्होंने अंदर से लिफ्ट का अलार्म भी बजाया। करीब बीस मिनट बाद दो युवकों की मदद से लिफ्ट को खोलकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ। सोसाइटी के लोगों ने इस घटना को लेकर विरोध जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.