सोसाइटी की तीसरी मंजिल से गिरकर युवक की मौत
नोएडा, अक्टूबर 5 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट स्थित गौड़ सिटी वन की फर्स्ट एवेन्यू सोसाइटी में सोमवार की सुबह एक युवक तीसरी मंजिल से गिर गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को बिसरख के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिसरख कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोसाइटी में 26 वर्षीय पुलकित गौतम परिवार के साथ रह रहा था। पुलकित ने सोमवार को सोसाइटी की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची मामले की जांच की। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि पुलकित पिछले काफी दिन से डिप्रेशन में चल रहा था। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले पुलकित के परिवार में लगातार दो लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से वह अवसाद में था। आशंका है कि इसी के चलते उसने यह कदम उठाया। हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.