नोएडा, मई 28 -- नोएडा, उदय सिंह। जन संवाद अभियान के तहत नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने गुरुवार को सेक्टर-71 की विभिन्न आवासीय सोसाइटियों का दौरा कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी समस्याओं के समयबद्ध और प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। पंकज सिंह ने जनता अपार्टमेंट, जागृति अपार्टमेंट, मेट्रो अपार्टमेंट, साईं अपार्टमेंट समेत सेक्टर-71 के विभिन्न ब्लॉकों का दौरा किया। उन्होंने लोगों से संवाद कर पेयजल, साफ-सफाई, सीवर, सड़क और अन्य सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। क्षेत्रवासियों ने भी अपनी समस्याओं और सुझावों से विधायक को अवगत कराया। इस दौरान पंकज सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...