बरेली, दिसम्बर 1 -- नगर निगम बरेली ने साफ-सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए अब नगर निगम सीमा से बाहर स्थित सोसाइटियों से भी कूड़ा कलेक्शन शुरू करने का निर्णय लिया है। ग्रीन सिटी, महानगर कॉलोनी समेत लगभग एक दर्जन बड़ी सोसाइटियों की सूची तैयार की गई है, जहां से अब तक निकलने वाला कूड़ा अक्सर मुख्य सड़कों या खाली स्थानों पर ही फेंका जा रहा था। पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी का कहना है कई बार इस कूड़े में जानबूझकर आग भी लगाई जा रही थी, जिससे क्षेत्र में प्रदूषण और शिकायतें बढ़ रही थीं। इसी को देखते हुए नगर निगम ने सिस्टम को औपचारिक और नियंत्रित करने की तैयारी शुरू कर दी है। नई व्यवस्था ऐसे बनाई जाएगी कि सोसाइटी प्रबंधन को कूड़ा खुद निगम की निर्धारित गाड़ी तक पहुंचाना होगा, जिसके बदले नगर निगम केवल ट्रांसपोर्ट शुल्क लेगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.