गुड़गांव, मार्च 18 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। साइबर सिटी में चोरों के हौसले बुलंद हैं। पिछले कुछ दिनों में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की तीन बड़ी वारदातें सामने आई हैं, जिनमें चोरों ने कहीं विश्वास का फायदा उठाया तो कहीं बालकनी के रास्ते घर में घुसकर कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने सभी मामलों में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में तीन अलग-अलग थानों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मकान से नौ तोले सोना और नकदी चोरीसुशांत लोक फेज-1 निवासी पूजा यादव के घर से करीब आठ से नौ तोला सोना और एक लाख रुपये की नकदी चोरी हो गई। पीड़िता के अनुसार वह शाम को टहलने गई थीं और जब लौटीं तो बिस्तर पर सोने का एक लॉकेट पड़ा मिला। शक होने पर जब उन्होंने बेड बॉक्स और अलमारी का लॉकर चेक किया, तो वहां से दो सोने की चेन, गिन्नी, दा जोड़ी...