गाज़ियाबाद, मार्च 5 -- - राजनगर एक्सटेंशन स्थित गौर कास्कडेस, ब्रेव हार्ट और प्रतीक ग्रैंड सिटी में उल्लास - एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर मनाया पर्व, डीजे की धुन पर थिरके निवासी गाजियाबाद, संवाददाता। शहर की विभिन्न सोसाइटियों में बुधवार को रंगों का त्योहार होली पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान राजनगर एक्सटेंशन स्थित गौर कास्कडेस, ब्रेव हार्ट, वीवीआईपी,रिवर हाईट,प्रतीक ग्रैंड सिटी, सहित कई सोसाइटियों में सुबह से ही होली का जश्न शुरू हो गया। निवासियों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दी और आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। होली को लेकर युवा वर्ग में खासा उत्साह देखने को मिला। बुधवार सुबह से ही सभी सोसाइटियों में लोगों की चहल पहल देखने को मिली। छोटे बच्चे हाथों में पिचकारी लेकर अपने साथी दोस्तों पर रंगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.