नोएडा, अप्रैल 7 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। ग्रेटर नोएडा की बहुमंजिला ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों में बिजली के अधिक कनेक्शन (मल्टी प्वाइंट) देने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। शहर की 92 सोसाइटियों में काम पूरा हो चुका है। यह आंकड़ा करीब 50 फीसदी है। वर्तमान में अजनारा होम्स सोसाइटी में काम चल रहा है। उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग द्वारा हर साल होने वाली जनसुनवाई में उपभोक्ताओं द्वारा यह मुद्दा गंभीरता से उठाया जाता रहा है। अधिकारी के मुताबिक बहुमंजिला सोसाइटियों में अधिक कनेक्शन देने की प्रक्रिया वर्ष 2020 से चल रही है। आयोग के दिशा- निर्देश पर नई सोसाइटियों में तो नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) अधिक कनेक्शन ही दे रहा है, लेकिन सिंगल प्वाइंट वाली सोसाइटियों को मल्टी प्वाइंट में बदलना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। कुछ बिल्डर और एओए इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.