नोएडा, मई 3 -- अग्निशमन उपकरणों के पर्याप्त इंतजाम नहीं, लोगों को जान और माल के नुकसान की आशंका नोएडा, उदय। जिले की सोसाइटी में समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं। फ्लैटों में आए दिन आग लगाने की घटनाएं होने के बाद भी बिल्डर सबक नहीं ले रहे। लोगों का कहना है कि कई सोसाइटी में आग से बचाव के पर्याप्त संसाधन न होने से हादसे और जान-माल के नुकसान की आशंका है। आग लगने की स्थिति में बचाव मुश्किल है। अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने रविवार को कुछ सोसाइटियों में आग से बचाव के इंतजामों की पड़ताल की। इस दौरान कई खामियां मिलीं यह भी पढ़ें- घटनाएं स्थिर, मौतें 4 गुना तक बढ़ीं; दिल्ली में हर साल कितनों को निगल रही आग?समस्याएं और चिंताएं जिले में छोटी-बड़ी मिलाकर 800 से अधिक सोसाइटी हैं। इनमें करीब पांच लाख फ्लैट बने हैं। अधिकांश फ्लैट में लोग रह भी रहे हैं...