बुलंदशहर, मई 21 -- क्षेत्र के गांव बरौली बासुदेवपुर में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सोसाइटियों पर यूरिया खाद की भारी किल्लत को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। बैठक में पहुंचे दर्जनों गांवों के किसानों ने खाद न मिलने पर रोष जताते हुए प्रशासनिक अधिकारियों पर आरोप लगाया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि इस समय किसानों को फसलों के लिए यूरिया की सख्त जरूरत है, लेकिन क्षेत्र की सहकारी समितियों से यूरिया पूरी तरह गायब है। खाद के लिए किसान रोजाना चक्कर काटकर खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। बैठक में किसानों ने जिला कृषि अधिकारी और कोऑपरेटिव विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में यूरिया की सप्लाई न भिजवाकर खाद की कालाबाजारी कराई जा रही है। यह भी पढ़ें- सहकारी समितियों पर बढ़ाई गई...