बिहारशरीफ, अप्रैल 2 -- फोटो: सोसंदी कलश: कलश शोभायात्रा में माथे पर कलश लिए कुमारी कन्याएं व माताएं। रहुई, निज संवाददाता। प्रखंड के सोसंदी गांव में गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 251 कन्याओं और महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर पूरे गांव का भ्रमण किया और अंत में देवी स्थान पहुंचकर भव्य पूजा-अर्चना की। शुक्रवार से गांव में 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि कलश शोभायात्रा और कीर्तन का आयोजन लोगों की आस्था और आपसी विश्वास को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। इस अनुष्ठान से पूरे गांव में भक्ति का माहौल बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.