बरेली, दिसम्बर 27 -- हाफिजगंज। थाना हाफिजगंज के एक गांव की रहने वाली युवती की तीन साल पूर्व सोशल साइट के माध्यम से भोजीपुरा के गांव मनेहरा के एक युवक से जान पहचान हो गई। उसने युवती को शादी का झांसा देकर उससे संबध बना लिए और उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली। बाद में उसने उससे शादी करने से मना कर दिया। जिसका उसने विरोध किया तो वह उसकी आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। युवती ने भोजीपुरा थाना क्षेत्र के मनेहरा गांव के पंकज के खिलाफ थाना हाफिजगंज में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने बताया कि युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पंकज को गिरफतार कर जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...