औरैया, मार्च 7 -- औरैया, संवाददाता। जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर सीबीएसई कक्षा 10वीं की सोशल साइंस विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू हुई और दोपहर 1:30 बजे तक चली। परीक्षा समाप्त होने के बाद एनटीपीसी स्थित परीक्षा केंद्र पर विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कीं। छात्र हर्ष शर्मा ने बताया कि सोशल साइंस के सवाल काफी आसान थे, लेकिन पेपर थोड़ा लंबा लगा। उन्होंने कहा कि हिस्ट्री के कुछ प्रश्न अपेक्षाकृत कठिन थे। कृतिका सिंह ने कहा कि सोशल साइंस के सभी सेक्शन हिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, सिविक्स और जियोग्राफी काफी आसान थे और उनका पेपर बहुत अच्छा गया। राधिका दीक्षित ने बताया कि प्रश्नपत्र संतुलित और प्रेजेंटेबल था। उन्हें भूगोल के सवाल आसान लगे, जबकि हिस्ट्री के...