बिहारशरीफ, अप्रैल 4 -- बिहार थाना क्षेत्र के गुफापर मोहल्ले में हुई कार्रवाई बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। साइबर थाना की पुलिस ने बिहार थाना क्षेत्र के गुफापर मोहल्ले में कार्रवाई करते हुए दो मंजिला मकान में किराये पर रह रहे पांच साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया है। लोगों के सोशल मीडिया को हैक कर उनके परिजनों व जान-पहचान वाले लोगों से ठगी करते थे। इसके पास से मोबाइल फोन व एटीएम कार्ड बरामद किये गये हैं। साइबर डीएसपी राघवेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि ये लोग पार्सल के पते को अपडेट करने का झांसा देकर पहले लोगों का सोशल मीडिया अकाउंट पर कब्जा जमा लेते थे। बाद में उनके परिचितों ने रुपये की मांग करते थे। गिरफ्तार ठगों में पलनी निवासी नवल कुमार, अस्थना निवासी कुमार आर्यन, गोटिया निवासी प्रिंस कुमार, अस्थना निवासी राजेश कुमार एवं पलटपुरा निवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.