हरदोई, दिसम्बर 11 -- कल्याणमल। सण्डीला बसाने वाले माहाराजा सल्हीय को लेकर दो समुदायों में चल रही बयान बाजी थम नहीं रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर भाजपा सांसद अशोक रावत के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर लाखन आर्मी के कार्यकताओं ने थाने पहुंचकर विरोध जताया। आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का ज्ञापन सौंपा। शीतकालीन सत्र के दौरान सांसद अशोक रावत ने अपने अभिभाषण में समसा पासी के पुत्र संडीला बसाने वाले सलिहा पासी, मलिहाबाद बसाने वाले मलिहा पासी सहित पासी समाज के शासकों का शासन काल व उस दौरान उनके अतुलनीय कार्य के इतिहास को पाठ्यक्रम में शामिल कराने की मांग की थी। सदन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही अर्कवंशी समाज व पासी समाज के लोगों में आमने-सामने आकर अपने-अपने समाज को अग्रणी बताने को लेकर बहस छिड़ गई। इसमें अर्कवंशी समाज के व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.