पीलीभीत, मार्च 13 -- पूरनपुर। सऊदी अरब में शहजादा-ए-ताजुश्शरिया और काजी-ए-हिंदुस्तान हजरत असजद रजा खान के नजरबंद होने की जानकारी सोशल मीडिया से मिलने पर यहां बरेली मसलक के लोगों ने रोष जताया। पैगाम-ए-अमन काउंसिल के सदर व पूर्व सभासद ने इस मामले पर रोष व्यक्त करते हुए भारत सरकार से हस्तक्षेप कर उनकी वतन वापसी कराने की मांग की है। पूर्व सभासद तौफीक अहमद क़ादरी ने कहा कि आला हजरत के परपोते और शहजादा-ए-ताजुश्शरिया हजरत असजद रजा खान उमरा के लिए सऊदी अरब गए थे। वहां उन्होंने दीन-ए-इस्लाम की बात कही। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके नजरबंद करने की खबरें चल रही है। उनकी सुरक्षित वतन वापसी के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने की मांग करने वालों में तौफीक अहमद क़ादरी, सभासद नादिर रजा बरकाती, सभासद शराफत अली, जमील अहमद नूरी, सरताज अहमद, सभासद आसिम रजा बबलू, हाफ...