मुजफ्फरपुर, मार्च 31 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मुशहरी थाना क्षेत्र की एक 35 वर्षीया महिला ने सोशल मीडिया से उसकी फोटो लेकर एडिट कर अश्लील बना वायरल करने का आरोप समस्तीपुर के युवक पर लगाया है। इसके माध्यम से युवक उसे ब्लैकमेल कर रहा है। महिला को पांच लाख रुपये व शादी में मिले गहने के साथ अकेले बुला रहा है। उसकी बात नहीं मानने पर परिजनों, संबंधियों व दोस्तों के व्हाट्सएप पर उसकी आपत्तिजनक तस्वीर भेजे जाने से उसका पारिवारिक रिश्ता टूटने के कगार पर है। महिला ने इस संबंध में साइबर थाने में एफआईआर कराई है। इसमें समस्तीपुर मुफस्सिल थाना के रामनाथपुर छतौना गांव के सुधीर कुमार को नामजद आरोपित बनाया है।महिला ने कहा है कि सोशल मीडिया व उसके दोस्तों से उसका बहुत सारी निजी फोटो लेकर सुधीर उसे छेड़छाड़ कर अश्लील एवं आपत्तिजनक रील्स बना लिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.