दरभंगा, फरवरी 26 -- सिंहवाड़ा।भरवाड़ा नगर पंचायत स्थित मध्य सह‌ उच्च माध्यमिक विद्यालय भरवाड़ा संस्कृत में भयमुक्त वातावरण निर्माण के तहत छात्र-छात्राओं के बीच संवाद किया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने सोशल मीडिया से दूर रहने की नसीहत छात्रों को दी। उन्होने कहा कि शोशल मीडिया पर हो रहे फ्राड से बचें। शोशल मीडिया की अच्छाई एवं बुराई के संबंध में वक्ताओं ने विस्तार से बताया। छात्रों को नशा से दूरी बनाये रखने का संकल्प दिलाया गया। साथ ही शिक्षक, छात्रो के बीच सुरक्षा के विषय में जानकारी ली गई। आपके साथ किसी तरह का कोई समस्या हो तो पुलिस प्रशासन से तुरंत सहयोग के लिए फोन करने को कहा गया।मध्य विद्यालय भरवाड़ा के एचएम मनोज कुमार निधी ने बताया कि शिक्ष‌कों एवं अभिभावकों का विद्यालय के प्रति ऐसा वातावरण तैयार करें जिससे निर्भिक होकर छात्र छ...