रुडकी, मार्च 9 -- धनौरी, संवाददाता। एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि युवा सोशल मीडिया से दूर रहकर अपना भविष्य संवारने पर ध्यान दें। सोशल मीडिया का सदुपयोग करें और इसके एडिक्शन से बचें। उन्होंने नशे के खिलाफ युवाओं से पुलिस का सहयोग करने की अपील की। एसएसपी सोमवार को हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवाओं का कीमती समय फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया माध्यमों पर व्यतीत होता है। सोशल मीडिया के दुरुपयोग से कई तरह के अपराध घटित होते हैं। ऐसे अपराधों से बचाव के लिए महिलाओं को विशेष तौर पर सचेत रहने की जरूरत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.