सोशल मीडिया से अलग होती है विदेश नीति; भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर भी बोले जयशंकर
नई दिल्ली।, नवम्बर 14 -- S Jaishankar: भारत और अमेरिका के रिश्तों में हाल के दिनों में काफी उथल-पुथल देखने को मिले हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के खिलाफ महंगे टैरिफ से जुड़े फैसलों पर हस्ताक्षर किए हैं। जब भारत सरकार के विदेश मंत्री एस जयशंकर से दुनिया की बदली व्यवस्था के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ-साफ कहा कि विदेश नीति और सोशल मीडिया के बीच फर्क होता है। हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट (HTLS 2026) के दौरान जब उनसे पूछा गया कि दुनिया की नई व्यवस्था कैसी होगी तो जयशंकर ने कहा कि यह अचानक से नहीं आएगी, बल्कि मौजूदा व्यवस्था के विकास से ही बनेगी। जयशंकर ने कहा, "इसमें एक बदलाव का दौर होगा और हम अभी उसी बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि भारत का प्रभाव और भी मजबूत होगा और इसमें भारतीय दृष्टिकोण भी शामिल हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.