आदित्यपुर, मार्च 1 -- गम्हरिया, संवाददाता। होली में सोशल मीडिया से अफवाह फैलाने और हुड़दंग मचाने वालों पर कड़ी नजर रहेगी। डीजे एवं अश्लील गाने पर प्रतिबंध रहेगा। सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अशांति फैलाने वालों से पुलिस सख्ती से निबटेगी। होली के मद्देनजर गम्हरिया थाना परिसर में आयोजित शांति समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए थाना प्रभारी रामचंद्र रजक ने उपर्युक्त बातें कही। उन्होंने लोगों से शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में रंगों के इस त्योहार को मनाने की अपील की। कहा कि होली के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। पूरे क्षेत्र में लगातार गश्ती की जाएगी। शरारती तत्वों को किसी हाल में बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने उपस्थित लोगों से प्रशासन को सहयोग करने की अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.