मेरठ, सितम्बर 5 -- ​सोशल मीडिया पर मेरठ के कंटेंट क्रिएटर शादाब जकाती और बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडी अभिनेता जॉनी लीवर का एक बेहद मजेदार और दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों के बीच की मस्ती और जुबान के फिसलने वाले शब्दों का खेल दर्शकों को खूब गुदगुदा रहा है। मेरठ के शादाब जकाती हाल ही में जाने-माने अभिनेता जॉनी लीवर से मिले और उनके साथ एक वीडियो शूट किया जो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में शादाब जकाती, जॉनी लीवर को कुछ कठिन और पेंचदार हिंदी शब्द जैसे 'गिरगिट', 'गर्दन', 'घाट', 'गदराम' और 'पनाह' बोलने की चुनौती देते नजर आते हैं। यह भी पढ़ें- मेट्रो की खिड़की पर चिपकाया फोन और..., 2 दिन में 13.5 करोड़ व्यूज; आपने देखा VIDEO जॉनी लीवर अपनी जानी-पहचानी मजाकिया शैली में इन शब्दों को दोहराने की कोशिश करते हैं...