सोशल मीडिया विभाग में मोहसिन खान बने प्रदेश महासचिव
मुरादाबाद, मई 24 -- उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग में शहर निवासी मोहसिन अहमद खान को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय द्वारा सोशल मीडिया विभाग की चेयरपर्सन शालिनी सिंह के अनुमोदन पर की गई। कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर पाठक ने बताया कि चौरासी घंटा निवासी मोहसिन खान लंबे समय से कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग में सक्रिय हैं। वह वर्ष 2022 से 2025 तक महानगर अध्यक्ष के पद पर कार्य कर चुके हैं। वर्ष 2014 में बरेली में आयोजित सोशल मीडिया कार्यशाला से प्रशिक्षण लेने के बाद से वह लगातार पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.