संवाददाता, जून 8 -- गाजीपुर जिले में सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर गैंग बनाकर लोगों में भय का माहौल बनाने वालों की खैर नहीं है। गाजीपुर पुलिस न इन सक्रिय गैंग की सूची जारी करते हुए कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। अबतक 50 गैंग की सूची जारी की गयी है। इसमें कुल गैंग लीडर सहित सदस्यों की 401 है। इन लोगों के खिलाफ 39 मुकदमें दर्ज हैं। इसमें से 11 जेल में बंद है। ऑपरेशन वज्रपात के तहत पांच दिनों में गैंगों की सूची तैयार की गई है।सोशल मीडिया वाले गैंगस्टर्स पर लगेगी लगाम जिले स्तर पर कई गैंग संक्रिया है। जिनमें कटरा गैंग, महाकाल गैंग, 315 गैंग, फरसा गैंग सहित अन्य गैंगों के नाम शामिल है। इस गैंग के सदस्य एक साथ कई बाइकों पर चलकर लोगों को परेशान करते हैं। आक्रामक सोशल मीडिया पर पोस्ट व अवैध शस्त्र के साथ फोटो डालते हैं। फेसबुक लाइव और इंस्टाग...