वाराणसी, मार्च 9 -- वाराणसी। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रामेश्वर मंडल में भाजपा के प्रशिक्षण महाभियान में पहुंचे जिला मीडिया सह प्रभारी अरविंद मिश्र ने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया एवं एआई आदि विभिन्न विषयों में प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि एआई और सोशल मीडिया के जरिए सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी सहज तरीक से जन-जन तक पहुंचा सकते हैं। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रवेश पटेल औऱ संचालन आशीष राय ने किया। महाभियान में प्रमुख रूप से आलोक पांडेय, भानु शंकर, विपिन पांडेय, विजय मिश्र, राजेंद्र प्रधान, विजय गुप्ता, जंग बहादुर पटेल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.