चम्पावत, दिसम्बर 27 -- लोहाघाट। पाटी के चौड़ागूंठ निवासी एक महिला ने सोशल मीडिया में वीडियो डालने पर आपत्ति जताई है। इस संबंध में महिला ने शीघ्र तहरीर देने का निर्णय लिया है। चौड़ागूंठ निवासी महिला ने बताया कि 25 दिसंबर को गांव में खुली बैठक चल रही थी। बैठक के अंत में विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने सभी लोगों से जाने की अनुमति ली। इसी दौरान के वीडियो को एडिट कर किसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया में डाला है। जिसमें दिखाया जा रहा है कि विधायक ने उनके सिर पर मारा है। जबकि यह सब गलत है। कहा कि इससे क्षेत्र में उनकी बदनामी हो रही है। जिससे वह काफी आहत हैं। महिला ने बताया कि इस संबंध में शीघ्र पुलिस में शिकायत करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.