रांची, दिसम्बर 18 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के रातू रोड हेसल निवासी राम प्रिया शर्मा को लिंक लॉगिन कराकर उनके खाते से 1.90 लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली गई है। पीड़ित के अनुसार, दो नवंबर को वे जम्मू से पूंछ की यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान फेसबुक के माध्यम से उनसे यूनो आईडी और पासवर्ड वेरिफिकेशन के नाम पर संपर्क किया गया। पीड़ित ने बताया कि बताए गए लिंक पर लॉगिन करने के बाद कुछ दिनों तक कोई गतिविधि नहीं हुई, लेकिन 24 नवंबर की शाम उनके बैंक खाते से 15 रुपये की कटौती हुई। इसके अगले ही दिन 25 नवंबर को सुबह लगभग 9 बजे उनके खाते से 1.90 लाख की अवैध निकासी कर ली गई। जैसे ही मोबाइल पर निकासी का संदेश प्राप्त हुआ, पीड़ित ने तुरंत बैंक से संपर्क कर बताया कि यह निकासी उनके द्वारा नहीं की गई है। खाते को बंद करने का अनुरोध किया। पीड़ित ने यह भी...