सोशल मीडिया में भड़काऊ बाते वायरल करने का आरोपी धराया, कोर्ट से मिली जमानत
दुमका, जुलाई 24 -- दुमका, प्रतिनिधि।दुमका के चर्चित अंकिता हत्या कांड में सोशल मीडिया में भड़काऊ बाते वायरल करने के चार साल पुराने मामले के फरार आरोपी अहमद अंसारी को नगर थाना की पुलिस ने शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया। नगर थाना की पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में प्रस्तुत किया। हालांकि आरोपी को कोर्ट से जमानत मिल गई है। 2022 में उक्त युवक के विरुद्ध नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी युवक मूलरूप से देवघर जिला के सारठ के पंडारी के ईदगाह मुहल्ले का निवासी है। वर्तमान में वह शिकारीपाड़ा के गणेशपुर में रह रहा था। यह भी पढ़ें- Khagaria News: हत्या के आरोपी समेत 10 गिरफ्तार, सभी को भेजा जेल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.