रुद्रपुर, अप्रैल 20 -- राजेन्द्र तिवारी, शक्तिफार्म। सोशल मीडिया में फेक आईडी से विवादित पोस्ट प्रसारित करने के खिलाफ कांग्रेसजनों ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दी। यूथ कांग्रेस के अर्जुन विश्वास के नेतृत्व में दी गई तहरीर में कहा है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की फर्जी आईडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट की गई। गोदियाल ने अपने फेसबुक पेज से साफ किया है कि वह आईडी उनकी नहीं है। इसमें कुछ लोग उनकी छवि धूमिल करने में जुटे हैं। कांग्रेसियों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। यहां देव, समीर मल्लिक, प्रशांत मजूमदार, राज, अजय, अनिल विश्वास, पंकज साना, विवेक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- यदि पोस्ट फर्जी तो फॉरेंसिक जांच करा लें: शिव अरोरा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...