सोशल मीडिया मामले में हरियाणा पुलिस की छापेमारी, दो युवक हिरासत में लेकर छोड़े
उरई, अगस्त 12 -- कालपी। संवाददाता हरियाणा पुलिस ने कालपी नगर में छापेमारी कर दो युवकों को हिरासत में लिया। मामला सोशल मीडिया से जुड़ा बताया जा रहा है और पूछताछ के बाद उनको छोड़ भी दिया गया। ण्देर रात हरियाणा पुलिस की टीम अचानक कोतवाली पहुंची और नगर में दबिश के लिए मदद मांगी। कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी के निर्देश पर स्थानीय पुलिस के जवान भी टीम के साथ भेजे गए। टीम ने रात में ही हरीगंज स्थित काली मंदिर के पास दबिश देकर दो युवकों को हिरासत में लिया। कई घंटे पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया गया। स्थानीय पुलिस के अनुसार हरियाणा में दर्ज एक मुकदमे की विवेचना के सिलसिले में टीम ने कालपी कोतवाली में आमद दर्ज कराई थी। पूछताछ के बाद हिरासत में लिए गए युवकों को छोड़कर टीम वापस लौट गई। चर्चा है कि मामला सोशल मीडिया पर अभद्रता से संबंधित है, हाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.