कोटा, अप्रैल 13 -- सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए राजस्थान के कोटा जिले में युवक की ओछी हरकत वाला वीडियो सामने आया है। एक लड़के ने सुतली बम जलाकर चंद्रलोही नदी में फेंक दिया। इस नदी में सैकड़ों की संख्या में मगरमच्छ रहते हैं। जिस समय लड़के ने यह हरकत की उस समय कई मगरमच्छ नदी के बीच में बने चट्टानों पर धूप सेक रहे थे। नदी में बम फटते ही मगरमच्छ इधर-उधर भागने लगे। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर अब वायरल होने लगा है। जिसमें लड़का नदी में सुतली बम फेंकता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद में बोरखेड़ा थाने में इस लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- धनबाद से कोटा के बीच चलेगी ट्रेन, इन स्टेशनों पर रुकेगी; जल्द शुरू होगी बुकिंग एएसआई करतार यादव ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग की ओर से मगरमच्छों पर सुतली बम फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.