सोशल मीडिया फिर दोस्ती, फिर घर पर करवाचौथ का सामान लेकर पहुंच गया दोस्त; MP में गजब कांड
ग्वालियर, अक्टूबर 23 -- मध्य प्रदेश केग ग्वालियर में सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती एक युवती के लिए परेशानी का कारण बन गई। ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने गुजरात के अहमदाबाद निवासी युवक पर पीछा करने, छेड़छाड़ करने, शादी के लिए दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के मुताबिक, करीब सात महीने पहले उसकी पहचान स्नैपचैट के जरिए अहमदाबाद निवासी साहिल पुत्र सतीश भाई पटेल से हुई थी। दोनों के बीच चैट और फोन पर बातचीत होने लगी। कुछ समय बाद साहिल युवती पर दोस्तों से बातचीत नहीं करने का दबाव बनाने लगा। इसके बाद उसने युवती से शादी करने की बात कही। युवती ने शादी से इनकार करते हुए उससे बातचीत बंद कर दी।खुद की नस काटन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.