सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' ठप
नई दिल्ली, मार्च 18 -- माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफ़ॉर्म 'एक्स' को बुधवार को एक बड़ी तकनीकी दिक्कत का सामना करना पड़ा, जब भारत समेत दुनिया भर के हजारों उपभोक्ताओं ने बताया कि सर्विस ठप हो गई है। वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, भारतीय समय के अनुसार करीब रात 8 बजे प्लेटफॉर्म के एक्सेस न हो पाने की रिपोर्ट तेजी से बढ़ने लगीं। अलग-अलग इलाकों के उपभोक्ताओं ने मोबाइल ऐप और डेस्कटॉप वेबसाइट, दोनों में दिक्कतें आने की शिकायत की। भारत में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों के उपभोक्ताओं ने अपनी टाइमलाइन रिफ्रेश करने, रिप्लाई देखने और नए अपडेट पोस्ट करने में दिक्कतें आने की शिकायत की। मोबाइल ऐप पर, लॉग-इन किए हुए उपभोक्तता अपनी फीड रिफ्रेश नहीं कर पा रहे थे। खबर लिखे जाने तक 'एक्स' की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.