चाईबासा, मार्च 2 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला मेंप्रशासन के द्वारा बेहतर विधि व्यवस्था संधारण सुनिश्चित करने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से फैलने वाले संदेश और अफवाहों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।पर्व -त्योहारो के मद्देनजर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संचालित सभी ग्रुप एवं कम्युनिटी के एडमिन और ग्रुप एडमिन को सूचित किया गया है कि उनके द्वारा संचालित किसी भी ग्रुप में किसी भी प्रकार की सांप्रदायिक सामग्री, टिप्पणी एवं अफवाह नहीं फैलाया जाए, इस पर अपने स्तर से उचित निगरानी रखेंगे। यदि सोशल मीडिया अनुश्रवण के दौरान जिले में विधि व्यवस्था संधारण के प्रतिकूल, किसी भी ग्रुप -कम्युनिटी में किसी भी प्रकार का मामला पाया जाएगा, तो संबंधित ग्रुप एडमिन के ऊपर नियम संगत कार्रवाई किया जाएगा। जिला में किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त करने क...