देवघर, फरवरी 8 -- देवघर। सदर अस्पताल में प्रशिक्षण प्राप्त करने आई एएनएम छात्राओं के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, छात्राओं ने इमरजेंसी के अलावा अन्य वार्डों में इलाज के दौरान रील्स बनाकर तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। मामले की जानकारी डीएस डॉ. सुषमा वर्मा को होते ही उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी एएनएम छात्राओं को बुलाया और घटना के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। छात्राओं को चेतावनी दी गई कि प्रशिक्षण प्राप्त करने आई हैं, ऐसे व्यवहार की अनुमति नहीं है। डॉ. सुषमा वर्मा ने स्पष्ट किया कि अगर कोई छात्रा भविष्य में ऐसा व्यवहार करती है तो उसके खिलाफ सीधा कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित एएनएम स्कूल के प्राचार्य को भी सूचित किया। प्राचार्य ने छात्राओं को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.