लखनऊ, मई 19 -- रिजर्व पुलिस लाइन लखनऊ के आरआई और गणना प्रभारी पर ड्यूटी के नाम पर रुपये की वसूली का आरोप लगाकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले सिपाही सुनील कुमार शुक्ला को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा नाका कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल नीतू सिंह के खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई की गई है। दोनों पर रील बनाने और फेसबुक, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर यूपी पुलिस की सोशल मीडिया पॉलिसी के उल्लंघन का आरोप है। सिपाही सुनील कुमार शुक्ला मूल रूप से अमेठी जनपद के गौरीगंज के रहने वाले हैं। वर्ष 2015 बैच के सिपाही हैं। बीते दिनों सुनील का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे उन्होंने खुद पोस्ट किया था। उसमें सुनील ने रिजर्व पुलिस लाइन के गणना कार्यालय के प्रभारी और आरआई पर आरोप लगाया था कि ड्यूटी के लिए वे प्रति सिपाही दो हजार रुपय...