सोशल मीडिया पर हुई उन्नाव रेप पीड़िता की पहचान उजागर, दिल्ली पुलिस ने लिया यह ऐक्शन
नई दिल्ली, अगस्त 7 -- हेमलता कौशिक, नई दिल्ली देशभर में चर्चित रहे उन्नाव बलात्कार केस में पीड़िता की पहचान उजागर करने और सोशल मीडिया पर उससे जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री फैलाने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने एक FIR दर्ज की है। पुलिस ने इस बात की जानकारी शुक्रवार को राजधानी की राउज एवेन्यू कोर्ट को दी। यह बात अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्विनी पंवार की अदालत में सुनवाई के दौरान सामने आई। दिल्ली पुलिस ने अदालत में जांच की प्रगति रिपोर्ट पेश की, जिसमें बताया गया कि पीड़िता की नई शिकायत के बाद बीते 6 अगस्त को साइबर पुलिस थाने में इस बारे में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, यह FIR पॉक्सो मामले में पीड़िता की पहचान उजागर करने और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसकी तस्वीर का इस्तेमाल करके आपत्तिजनक कमेंट और कंटेंट पोस्ट करने के आरोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.