सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, शादी रचा थाना पहुंचे प्रेमी युगल
धनबाद, मई 19 -- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद प्यार और फिर शादी करने वाले प्रेमी युगल ने सोमवार को राजगंज थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया। दोनों ने पुलिस को बताया कि वे बालिग हैं और छह माह पहले ही शादी कर चुके हैं और साथ रह रहे हैं। जानकारी के अनुसार राजगंज के जमरमुई निवासी महेंद्र सिंह और बोकारो के दुर्गापुर गांव निवासी काजल कुमारी के बीच दो वर्ष पूर्व इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इस दौरान काजल रांची में सिलाई का काम करती थी, जबकि महेंद्र सिंह राजस्थान में काम करता था। छह माह पूर्व महेंद्र रांची पहुंचा और काजल को अपने साथ राजस्थान ले गया। वहां दोनों ने शादी कर ली। इधर लड़की के परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। कुछ दिन पूर्व जब महेंद्र काजल को लेकर अपने घर राजगंज पहुंचा तो लड़की वालों को इसकी जानकारी मिली।
पुनः शादी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.