सीतामढ़ी, अप्रैल 19 -- सीतामढ़ी। सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने की चाहत में युवा कानून की अनदेखी कर रहे हैं। बेलसंड क्षेत्र में ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां अवैध हथियार के साथ तस्वीर पोस्ट करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक युवक की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही थी। जिसमें वह अवैध हथियार के साथ प्रदर्शन करता नजर आ रहा था। तस्वीर पुलिस के संज्ञान में आते ही महकमे में हलचल मच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए बेलसंड अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविशंकर प्रसाद ने बेलसंड थानाध्यक्ष जंगो राम को जांच के आदेश दिए और एक टीम का गठन किया। यह भी पढ़ें- असलहों के महिमामंडन पर मेवाती गायक पकड़ा थानाध्यक्ष के नेतृत्व ...