नई दिल्ली, मार्च 12 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील और फोटो पोस्ट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। दोनों के पास से अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। बुराड़ी पुलिस ने 'ऑपरेशन शास्त्र' के तहत अमृत विहार निवासी दीपक उर्फ झुमरी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार वह इंस्टाग्राम पर तमंचे के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट कर लाइक्स और फॉलोअर्स बढ़ाने की कोशिश कर रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस ने उस पर नजर रखी और बुराड़ी परिवहन कार्यालय के पास से उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस मिला। पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपने परिचित हिमांशु से देसी कट्टा लिया था और सोशल मीडिया के जरिए गैंगस्टरों से संपर्क बनाकर पैसे कमाना चाहता था। पुलिस अब हिमांशु की तलाश कर रही है।वहीं, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.