सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, कट्टा बरामद
भागलपुर, मई 19 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। नवगछिया पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक कट्टा और एक कारतूस भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, रविवार को सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक व्यक्ति हथियार लहराते हुए लोगों में भय और दहशत का माहौल बना रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देश पर मामले की तत्काल जांच शुरू की गई। जांच के दौरान वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान नारायणपुर प्रखंड के अमरपुर गांव निवासी डोमन राम के पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई। इसके बाद भवानीपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.