हाजीपुर, मार्च 7 -- गिरफ्तार युवक के पास से अवैध अग्न्येयास्त्र और कारतूस भी बरामद,बरांटी थाने के बिशनपुर तितरा का रहने वाला है युवक महुआ,एक संवाददाता। सोशल मीडिया पर हथियार लगाने वाला युवक को अवैध अग्न्येयास्त्र के साथ पुलिस उसे पकड़ने में सफलता पाई है। गिरफ्तार युवक के पास से आग्नेयास्त्र के साथ शराब की एक बोतल भी बरामद हुई हैं। यह गिरफ्तारी महुआ अनुमंडल के बरांटी थाने की पुलिस द्वारा की गई। शुक्रवार को यहां पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बरांटी थाना के विशनपुर तितरा गांव के वार्ड संख्या 11 निवासी प्रमोद कुमार शुक्ला के पुत्र विकास कुमार उर्फ विकास शुक्ला को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार विकास के पास से एक दो नाली बंदूक, 33 जिंदा गोली, 13 खोखा, एक पिस्टलनुमा एयर गन और एक बोतल विदे...