मधेपुरा, जनवरी 31 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि।नाबालिग युवक को सोशल मीडिया पर हथियार लहराना महंगा पड़ गया। वीडियो वायरल होने पर थाना पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया है। आरोपी युवक अंशु कुमार (17) पीरनगर पंचायत के वार्ड आठ के प्रकाश पासवान का पुत्र बताया जाता है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि हाल के दिनों फेसबुक पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई। युवक के पते पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान युवक को खाली कट्टे के साथ पकड़ लिया गया। पकड़ में आने के बाद उसे निरुद्ध कर पुलिस अभिरक्षा में किशोर न्यायालय भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.