पटना, जनवरी 16 -- बिहटा पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार का दिखावा करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी सुमित कुमार बिहटा के आनंदपुर बिचला टोला का रहने वाला है। सिटी एसपी पश्चिमी भानू प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि करीब 10 दिन पहले इस युवक का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह हाथ में पिस्तौल लेकर लहरा रहा था। पुलिस ने वीडियो की जांच की और आरोपी की पहचान करके उसे गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- पतंग की डोर बनी काल, मकर संक्रांति पर कुएं में गिरने से मासूम की मौत हथियार बरामद और वसूली पुलिस की पूछताछ के बाद सुमित ने बताया कि उसने हथियार कहां छुपाया है। उसकी जानकारी पर पुलिस ने सोन बांध के पास बनी एक झोपड़ी से एक पिस्तौल और दो गोलियां बरामद की हैं। पुलिस को यह भी पता चला है कि यह बदमाश सोन नदी के किनारे हथियार के दम पर लोगों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.