सीवान, अप्रैल 13 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। सोशल मीडिया पर हथियार के साथ एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल होने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संबंधित युवक से लाइटर पिस्टल बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, हाल के दिनों में एक व्यक्ति द्वारा हथियार के साथ वीडियो प्रसारित किया जा रहा था। मामले की जांच में एमएच नगर एवं हुसैनगंज थाना पुलिस ने वीडियो का सत्यापन किया। जांच में पता चला कि यह वीडियो हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहुली गांव निवासी सुजीत कुमार द्वारा प्रसारित किया गया था। वीडियो में दिख रहे हथियार की जांच के बाद उसे लाइटर पिस्टल पाया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को सोशल मीडिया पर प्रसारित ऐसी भ्रामक सूचनाओं पर नजर रखने एवं उनकी सत्यता की त्वरित जांच करने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्त...