आरा, फरवरी 14 -- सहार, संवाद सूत्र। चौरी थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव में बर्थडे पार्टी के दौरान हथियार लहराने का फोटो व वीडियो फेसबुक पर अपलोड करने के मामले में एक युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार भीखमपुर गांव निवासी राजनाथ सिंह के पुत्र विशाल कुमार ने अपने जन्मदिन समारोह के दौरान हथियार लहराते हुए फोटो और वीडियो फेसबुक पर साझा किया था। बताया जाता है कि नामजद आरोपित ने हथियार के साथ चार पांच अन्य तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर अपलोड की थीं। हालांकि उक्त फोटो व वीडियो कब की है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले को संज्ञान में लेते हुए चौरी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने विशाल कुमार के विरुद्ध चौरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियार के प्रदर्शन और उससे संबंधित फोटो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.