समस्तीपुर, मार्च 16 -- खानपुर, निज संवाददाता। खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में प्रेमी युगल की शादी कराए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि एक युवक एक महिला की मांग में सिंदूर भर रहा है। हालांकि हन्दिुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है। ग्रामीणों द्वारा दोनों को पकड़कर शादी करायी जा रही है। खानपुर अपर थाना अध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि इस मामले की जानकारी मुझे नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...