सोशल मीडिया पर शराब पीते चौकीदार का वीडियो वायरल, एसएसपी ने किया निलंबित
छपरा, मई 12 -- छपरा/ जलालपुर, हमारे संवाददाता/ एक प्रतिनिधि l जिले में एक चौकीदार का शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
पुलिस विभाग की कार्रवाई मामले को गंभीरता से लेते हुए सीनियर एसपी विनीत कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित चौकीदार को निलंबित कर दिया है। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में दिख रहा चौकीदार जलालपुर थाना क्षेत्र के पिरारी गांव निवासी मारी माझी बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग द्वारा इसकी जांच कराई गई। जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने पर कार्रवाई की गई।
जांच और निलंबन सीनियर एसपी विनीत कुमार ने बताया कि वीडियो की जांच के बाद शराब पीने का मामला सही पाया गया। इसके बाद संबंधित चौकीद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.