सोशल मीडिया पर व्यूज के लिए खुदकुशी का झूठा वीडियो, युवक का शांति भंग में चालान
रामपुर, अगस्त 6 -- सोशल मीडिया पर व्यूज बढ़ाने के लिए खुदकुशी का झूठा वीडियो बनाकर पोस्ट करना एक युवक को महंगा पड़ गया। कोतवाली क्षेत्र के टांडा गांव निवासी दीपेश पुत्र रामेश्वर ने मच्छर मारने का लोशन पीकर जान देने की एक्टिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और जांच में वीडियो को केवल व्यूज बढ़ाने के उद्देश्य से बनाया गया पाया। इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया। यह भी पढ़ें- कमर में लाइटर नुमा पिस्टल लगा बाइक से रौब गांठने वाला गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.