कानपुर, अप्रैल 1 -- कल्याणपुर। गंगागंज निवासी व्यापारी सुमित चंदेल ने बताया कि बीते 10 दिसंबर 2025 से शुभम तिवारी नामक व्यक्ति उन्हें फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया पर लगातार धमका रहा है। आरोपी सार्वजनिक रूप से उनकी माता के संबंध में अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियां करता है। कई बार लाइव आकर उन्हें जान से मारने की धमकी देता है। आरोप है कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति उनकी रेकी भी करते हैं। पनकी इंस्पेक्टर मनोज भदौरिया ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...