वाराणसी, अक्टूबर 2 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश के संगठनात्मक प्रभारी विनोद तावड़े ने शुक्रवार को कहा कि कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर विपक्ष के झूठ और अफवाहों का जवाब तथ्यों के आधार पर देना चाहिए। सोशल मीडिया अब केवल उपस्थिति दर्ज कराने का मंच नहीं, बल्कि जनता से जुड़ने और अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने का बड़ा माध्यम है। कार्यकर्ताओं को नैरेटिव का अनुसरण नहीं, बल्कि तथ्यों के आधार पर अपना नैरेटिव तैयार करना होगा। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच आयुक्त सभागार में प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े की अध्यक्षता में वाराणसी लोकसभा की सोशल मीडिया कार्यशाला हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग के दौरान चुनावी बयानों और विरोधियों के पोस्ट का उदाहरण भी दिया गया। प्रभारी और सह प्रभारी जगदीश पटेल ने च...